Tag. Earn. Grow.
कॉन्टेंट से कमाई करें
अपने स्टाइल और ऑडियंस के साथ बने रहें। अब आप उन प्रोडक्ट्स को टैग करके कमा सकते हैं, जो आप सच में इस्तेमाल करते हैं. और इसके लिए आपको अपना कंटेंट बनाने का तरीका भी नहीं बदलना पड़ेगा YouTube Shopping पर.
आपके टैग. आपकी कमाई.
-
अपनी कमाई बढ़ाएँ.
अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को टैग करें और व्यूअर्स के शॉपिंग करने पर कमीशन कमाएँ।
बोनस फ़ायदा: यदि कोई व्यूअर आपके टैग पर क्लिक करता है, तो अगले 7 दिनों (24 घंटे से लेकर 7 दिन तक) के अंदर की गई उनकी हर ख़रीद पर आपको कमीशन मिलेगा। -
आसानी से टैग करें.
आप अपने पहले से मौजूद वीडियो में भी प्रोडक्ट्स टैग करना शुरू कर सकते हैं, सीधे अपने फ़ोन या डेस्कटॉप पर YouTube Studio से.
यह वाकई आसान है!
आपके प्रशंसक खरीदारी के लिए तैयार हैं.
आइए, बताते हैं कि क्या चल रहा है।
2024 से, भारत में 1.6 करोड़ से अधिक वीडियो को एफिलिएट उत्पादों के साथ टैग किया गया है (30 अप्रैल, 2026 तक)
Q1 2025 से Q1 2026 के बीच, भारत में क्रिएटर्स की ऐवरेज कमाई 160% से भी ज़्यादा बढ़ी है!
जून 2026 तक, भारत में यूट्यूब शॉपिंग पर enrolled क्रिएटर्स की संख्या 200% से भी ज़्यादा बढ़ी है! (जून 2025 की तुलना में जून 2026)
जून 2026 में, भारत में 45 करोड़ से अधिक लॉग-इन यूज़र्स ने यूट्यूब पर खरीदारी से संबंधित सर्च कीं है!
3 आसान स्टेप्स में कमाई शुरू करें.
आप अच्छी संगत में हैं.
अपने जैसे क्रिएटर्स के अनुभव जानें.
हज़ारों क्रिएटर्स पहले से ही अपने बेस्टीज़ के साथ टिप्स शेयर कर रहे हैं, और साथ-ही-साथ कमीशन भी कमा रहे हैं.
“मेरी कमाई में करीब 70% की बढ़ोतरी हुई है. इससे मुझे लगातार वीडियो अपलोड करने की प्रेरणा मिली है.”
Manmeet Bhatia – लाइफ़स्टाइल
“मुझे फ़ैशन कॉन्टेंट बनाने में और YouTube के ज़रिए बेहतर तरीके से शॉपिंग करने में अपनी कम्यूनिटी की मदद करके बहुत खुशी मिलती है.”
ONE CHANCE – लाइफ़स्टाइल
“सबसे अच्छी बात यह है कि इस सुविधा से, नए वीडियो के साथ-साथ पुराने वीडियो से भी कमाई की जा सकती है. इससे मेरा पुराना कॉन्टेंट भी मेरे लिए कीमती हो गया है.”
Kabita’s Kitchen – लाइफ़स्टाइल
“कॉन्टेंट में प्रॉडक्ट टैग करने की सुविधा मुझे पसंद आई. यह मेरे और दर्शकों, दोनों के लिए फ़ायदेमंद है.”
Paintellectual Priya – लाइफ़स्टाइल
“शॉपिंग से जुड़े आंकड़ों से मुझे यह अहम जानकारी मिलती है कि दर्शकों की दिलचस्पी किस तरह के प्रॉडक्ट में है, किस तरह के वीडियो से ज़्यादा रेवेन्यू जनरेट हो रहा है, और किन चीज़ों पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है.”
The Grapevine – टेक्नोलॉजी
“Shopping Stars प्रोग्राम में शामिल होने के बाद, मुझे नए आइडिया आज़माने और बड़े लक्ष्य तय करने की प्रेरणा मिली.”
Nerin J Baptist - लाइफ़स्टाइल
क्या आपको कोई और जानकारी चाहिए?
कॉन्टेंट में प्रॉडक्ट टैग करके आसानी से कमीशन कमाया जा सकता है! आपके प्रशंसक, प्रॉडक्ट को तुरंत देख सकते हैं. टैग किए गए प्रॉडक्ट, उनसे जुड़ी अहम जानकारी, और उनसे होने वाली कमाई को सीधे YouTube Studio से मैनेज किया जा सकता है.
इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए, ज़रूरी है कि आप YouTube Partner Program (YPP) में शामिल हों और आपके चैनल पर 500 से ज़्यादा सब्सक्राइबर हों. साथ ही, आपका चैनल कोई संगीत चैनल या आधिकारिक कलाकार चैनल न हो. इसके अलावा, चैनल "बच्चों के लिए" के तौर पर सेट न हो.
यह बहुत आसान है! YouTube Studio में "कमाई करें" टैब पर जाएं. इसके बाद, "अफ़िलिएट प्रोग्राम" सेक्शन ढूंढें और "शुरू करें" को चुनें और शर्तें स्वीकार करें. अब आपके पास, अपने वीडियो में प्रॉडक्ट टैग करने की सुविधा उपलब्ध है!
जब कोई प्रशंसक टैग किया गया प्रॉडक्ट खरीदता है, तो आपको ब्रैंड की ओर से तय किया गया कमीशन मिलता है. कमीशन का पेमेंट, AdSense for YouTube खाते में किया जाता है. आम तौर पर, खरीदारी के 60 से 120 दिनों के अंदर पेमेंट कर दिया जाता है. इस काम में इतना समय इसलिए लगता है, क्योंकि अगर कोई खरीदार प्रॉडक्ट वापस करता है, तो कमीशन वापस ले लिया जाता है.
सबसे पहले, पक्का करें कि आपका चैनल, सभी ज़रूरी शर्तें पूरी करता हो और आपने सही YouTube चैनल में साइन इन किया हो. अगर समस्या बनी रहती है, तो क्रिएटर्स के लिए सहायता टीम से संपर्क करें!
YouTube Analytics में आपको अपनी ज़रूरत की हर अहम जानकारी मिलेगी! इससे आपको रेवेन्यू ट्रैक करने के साथ ही, यह समझने में भी मदद मिलेगी कि कौनसे प्रॉडक्ट और कॉन्टेंट, दर्शकों को सबसे ज़्यादा पसंद है, ताकि आप ज़्यादा से ज़्यादा कमाई कर सकें.
जब कोई दर्शक आपके प्रॉडक्ट टैग पर क्लिक करता है, तो उसे खरीदारी पूरी करने के लिए, खुदरा दुकानदार की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है. इसके बाद ग्राहक के अनुभव की ज़िम्मेदारी उस दुकानदार की होती है और आपको अपना कमीशन मिल जाता है!
अगर YouTube Shopping के बारे में कुछ और सवाल हैं, तो एआई की मदद से काम करने वाले हमारे बॉट से पूछें